सरधना। नगर में बुद्ध बाजार स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। जिसमें आरती के बाद भंडारा लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

बतादें कि दो दिन पूर्व वृंदावन से चलकर सरधना पहुंचे लड्डू गोपाल एवं राधा रानी का बैंड बाजों के साथ किया गया था एवं नगर के बुध बाजार स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में जलभिषेक के बाद उन्हें स्थापित किया गया था। श्रद्धालुओं द्धारा स्थापना से पहले लड्डू गोपाल की हर्षोल्लास के साथ नाचते गाते शोभा यात्रा का नगर भ्रमण भी कराया था । जन्माष्टमी के अवसर पर लड्डू गोपाल एवं राधा रानी की मूर्तियां वृंदावन से सरधना लाई गई थी।

बुद्धवार को श्री शिव दुगा मंदिर कमेटी ट्रस्ट के द्धारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष संजीव गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, सचिव अंशुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अम्बुज प्रकाश बांके पंवार,डॉ महेश सोम,पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी नीरज गुप्ता पियूष त्यागी अजय मित्तल,अंशुल गोयल, अर्पित गुप्ता, अतुल गुप्ता, आयुष मित्तल, राखी मित्तल, गुप्ता सुभाष मेम्बर, संजीव सभासद, अनामिका गुप्ता दीपा गुप्ता, अलका मितल, मन्जू गुप्ता, राजकुमारी बिंदिया गौरव गुप्ता, गौरव जैन, अभिषेक जैन आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।