भाकियू अंबावता ने अम्बा बिहार टुबवेल कर्मचारियों पर लगाया ड्यूटी ना करने का आरोप….

भाकियू अंबावता ने अम्बा बिहार टुबवेल कर्मचारियों पर लगाया ड्यूटी ना करने का आरोप….

मुजफ्फरनगर। प्राप्त समाचार के अनुसार नगर के कई क्षेत्रों में पानी ना आने के कारण घरेलू पशु भी प्यास से तड़प रहे हैं। पानी की सप्लाई सही ढंग से ना होने के कारण छेत्र के लोगों में नगरपालिका के खिलाफ पनप रहा गुस्सा भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने जानकारी देते हुए बताया की मई के महीने में सूर्य देव आग के गोले उगल रहा हैं। तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है इस प्रचंड गर्मी में लोग शीतल पानी में नहा कर अपने शरीर की गर्मी को शांत करते हैं मगर यहां नहाने का पानी तो दूर की बात है। पीने के पानी को भी लोग तरस रहे हैं नगर के कई क्षेत्रों में किदवई नगर अंबा बिहार जामिया नगर फिरदोस नगर मैं पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई बहुत कम है क्षेत्रवासियों का कहना है कि लाइट आने के बाद भी कई कई घंटे तक पानी नहीं आता जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों का जीना दूभर हो रहा है घरों में पल रहे पशु भी प्यास से तड़पने को मजबूर हैं लोगों का यह भी कहना है कि जब भी इस मामले की शिकायत नगर पालिका से की गई पर कभी कोई शिकायत का निराकरण नहीं हुआ पानी की सप्लाई वाले ऑपरेटर कभी अपने पंप पर नहीं मिलते जब भी कभी जाकर देखा तो हमेशा वहाँ ताला लगा मिला नगर पालिका प्रशासन को पंप ऑपरेटरों की ड्यूटी चेक करनी चाहिए वह रजिस्टर में ड्यूटी चढ़ाकर बटन दबाकर पंप चालू करके अपने घर की ओर चले जाते हैं जिसकी वजह से कई बार पानी के पंप के उपकरण भी फुँक चुके हैं जिसकी वजह से भी कई बार पानी की सप्लाई नहीं हो पाती उन्होंने अपनी इस समस्या से नगरपालिका को अवगत कराते हुए चेताया है जल्द से जल्द पानी की सप्लाई को सुचारू किया जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर नगरपालिका के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष चौधरी अतुल अहलावत जिला महासचिव अजीम जिला उपाध्यक्ष नदीम खान नगर सचिव मोबिन खान नगर सचिव राजन चौधरी आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *