सोशल मीडिया पर आपने अकसर ऐसे वीडियो देखें होंगे जिसमें कोई जानवर कुएं में गिर गया हो और फिर उसे आस पास के लोगों ने जान जोखिम में डाल कर बचाया हो लेकिन इस बार एक हाती ने अपनी जान खतरे में डाल कर नदी में डूबते एक शख्स को मरने से बचाया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी का बच्चा एक डूबते हुए आदमी को बचाने के लिए खुद नदी में कूद जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथियों का एक झुंड उसी नदी को पार करने की कोशिश कर रहा है. इसी दौरान एक हाथी का बच्चा जो बिल्कुल जवान है वह बिना सोचे ही नदी में कूद पड़ता है और शख्स को बचाने के लिए पूरी जान लगा देता है। इतना ही नहीं आखिर में हाथी शख्स को अपनी सूंड़ से पकड़ लेता है और घसीटकर किनारे तक ले आता है, जिससे वह डूबने से बचता है।

बता दें कि इस वीडियो को @BenGoldsmith ने शेयर किया है और इसे अब तक 80 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं। और इस वीडियो को लोगों ने भाईचारे और सहानुभूति का प्रतीक बताया है।