उद्धव ठाकरे को एक और झटका, BMC चुनाव से पहले नवी मुंबई के 32 पूर्व पार्षद आए शिंदे के समर्थन में

महाराष्ट्र में फिलहाल सियासी उठापटक जारी है और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लगातार नए-नए राजनीतिक झटके मिल रहे हैं। नवी मुंबई के 32 पूर्व पार्षदों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट को समर्थन देने का ऐलान किया है।

BMC चुनावों से पहले नवी मुंबई के 32 पूर्व पार्षदों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर जाकर मुलाकात की और उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया। शिवसेना के उपनेता विजय नाहटा और पूर्व पार्षद सुरेश कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है। इससे एक दिन पहले ठाणे नगर निगम में पार्टी के 67 पूर्व पार्षदों में से 66 ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के प्रति समर्थन जताया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को दिल्ली आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शिंदे की दिल्ली की यह पहली यात्रा है। बता दें कि शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों के एक धड़े की बगावत की वजह से तीन दलों के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (MVA) की सरकार गिर गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *