बैतूल में भारी बारिश से नागपुर-भोपाल हाइवे पर यातायात थमा

बैतूल में भारी बारिश से नागपुर-भोपाल हाइवे पर यातायात थमा

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के कई हिस्सों में हो रही जोरदार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। बारिश के चलते नागपुर-भोपाल हाइवे पर आज सुबह से यातायात थम गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में कल रात से हो रही तेज बारिश के कारण शाहपुर थाना क्षेत्र के नागपुर-भोपाल हाइवे पर स्थित भौरा नदी उफान पर होने से सुबह से यातायात थम गया, जिसके कारण मार्ग के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी। बारिश रुकने से करीब पौने बारह बजे से धीरे धीरे कर वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। शाहपुर थाना क्षेत्र के जिले की सीमा से लगे नर्मदापुरम जिले के केसला थाना क्षेत्र के सुखतवा में पुल के उपर से तीन फीट पानी बहने से नागपुर -भोपाल हाइवे पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।
सतपुडा ताप विद्युत गृह सारणी को जलापूर्ति करने वाले डेम से कल रात में दस गेट करीब एक एक फीट तक खोलकर तवा नदी में पानी छोड़ने से भी नदी उफान पर चल रही है।
मौसम कार्यालय ने बताया की बीते 24 घंटे के दौरान आज सुबह आठ बजे तक घोड़ाडोगरी में 111.0 मिमी (चार इंच), आमला में 41.0 मिमी, बैतूल में 30.5 मिमी, चिचोली 29.0 मिमी, शाहपुर 105.0 मिमी, मुलताई 29.0 मिमी, प्रभातपट्टन में 37.0 मिमी, भैंसदेही में 34.0 मिमी, आठनेर में 27.0 मिमी एवं भीमपुर में 19.0 मिमी बारिश रिकार्ड हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *