जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले के सैंथल थाना क्षेत्र में कार और पिकअप के आपस में टकराने से आज सुबह चार युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के ये युवक राजस्थान में कहीं जा रहे थे कि उनकी कार सुबह सैंथल थाना क्षेत्र में बापी इलाके में सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से टकरा गई।

हादसे में उत्तरप्रदेश के सोनू, आकाश, नीरज एवं कर्मेंद्र चतुर्वेदी की मृत्यु हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल हुए पिकअप चालक सहित दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

