
बागपत । बागपत के हिसावदा गांव में एडुग्लोरी फाउंडेशन के द्वारा बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बोर्ड परीक्षाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंद्रह छात्राओं के सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीरज कुमार जादौन, पुलिस अधीक्षक बागपत, विशिष्ट अतिथि अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी बागपत, किसान मजदूर संगठन के प्रवक्ता ललित राणा एवं आध्यत्मिक गुरु स्वामी करुणानंद ने छात्राओं को सम्मानित किया। श्री जादौन ने कहा कि गाँव के बच्चों में अपार क्षमता मौजूद है और सही दिशा निर्देशन के द्वारा बच्चे जीवन में बडे मुकाम हासिल कर सकते हैं। अमित कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्र- छात्राओं को प्रोत्साहन मिलता है। कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष अरुण मलिक ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के उपाध्यक्ष अनु मलिक ने सभी अतिथियों का शौल, एवं प्रतीक चिन्ह द्वारा स्वागत किया। कार्यक्रम में अनु मलिक, अनुज मलिक, संजय राणा, के के त्यागी, जितेंद्र जैन, दिनेश जैन, नवीन मलिक, संजय सांगवान, विमल मलिक, संजीव मलिक, सहनसर मलिक, गुलवीर स्वामी आदि उपस्थित रहे।

मनोज उज्जवल
