
अमींनगर सराय | ज़र, जोरू और जमीन के लिए लोग किस तरह अपनों के ही खून के प्यासे बन जाते हैं |इस तरह का एक मामला यहां सामने आया, जहां चाची से एक तरफा प्यार में भतीजे ने ही अपने चाचा को मौत के घाट उतर दिया | भतीजे ने चाचा को दावत देने के बहाने घर से ले जाकर पहले तो शराब पिलाई ,फिर गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया और उसके शव को आम के बाग़ में फेंक दिया तथा मौक़े से फरार हो गया था | फिलहाल वारदात की तफतीश में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल बेल्ट बरामद की है|दरअसल मामला थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र का है ,जहां खिंदौड़ा गांव के जंगलो आम के बाग़ में 30 जुलाई को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था ,जिसकी गर्दन पर चोटों के गंभीर निशान थे | मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई ,तो उसकी पहचान ग्वालीखेड़ा गांव के रहने वाले मनोज के रूप में हुई थी | पुलिस ह्त्या की वारदात की तफ्तीश में जुटी थी |पुलिस ने हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए हत्यारोपी शिवम निवासी ग्वालीखेड़ा को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी चाची से प्यार के चलते अपने ही चाचा को रास्ते से हटाने के लिए दावत के बहाने घर से ले जाकर पहले शराब पिलाई और बेल्ट से गला घोंटकर ह्त्या कर दी तथा शव को जंगलो में आम के बैग में फेंककर फरार हो गया था |फिलहाल. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बेल्ट को भी बरामद किया है |सीओ बागपत ने बताया कि थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के खींदौड़ा गांव के जंगलो में 30 जुलाई को एक अज्ञात युवक का शव मिला था | जिसकी शिनाख्त ग्वालीखेड़ा के रहने वाले मनोज के रिलुप में हुई थी |जाँच पड़ताल के बाद प्रकास में आया कि उसके भतीजे ने अपनी चाची से लगाव के कारण उसकी हत्या कर दी थी | अभियुक्त को गिरफ्तार कर आला कत्ल की बरामदगी कर मामले की तफतीश की जा रही है |

मनोज उज्जवल
