थाना प्रभारी हीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सिकंदराबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सचिन होटल के पास ई-रिक्शा और ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में मृतकों में ई-रिक्शा चालक शब्बीर मुहल्ला गौरखी और सब्जी विक्रेता मुहल्ला छांसियावाड़ा निवासी बिन्नामी की माैत हाे गई है। मुहल्ला पत्थरबाड़ा निवासी पुनीत घायल हाे गया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायल को तत्काल उपचार के लिए निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर है। हाइवे पर दुर्घटना के तुरंत बाद वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराने का प्रयास किया।