गाजियाबाद में रोडरेज का खौफनाक अंत! कार सवारों ने 17 वर्षीय किशोर को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी

गाजियाबाद में रोडरेज का खौफनाक अंत! कार सवारों ने 17 वर्षीय किशोर को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक युवक को कुछ लोगों ने रोडरेज मे बुरी तरह पीट-पीट मौत के घाट उतार दिया। मारपीट की शुरूआत कार से बाइक टकराने के बाद हुई। टक्कर के बाद कार सवार दो हमलावरों ने किशोर को पीट-पीटकर मार डाला। टक्कर सोमवार दोपहर हुई थी और शाम को उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई।

लोनी की मुस्तफाबाद कॉलोनी में रहने वाले शौकत का छोटा बेटा 17 वर्षीय जैद सोमवार सुबह बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने गया था। उसके साथ बाइक पर दो दोस्त नदीम और इब्राहीम भी थे। दोस्तों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे स्विमिंग पूल से तीनों लौटने के दौरान एक कार की साइड से बाइक टकरा गई। इस पर कार से दो लोग बाहर आए और गालियां देनी शुरू कर दीं।

विरोध पर हमलावरों ने बाइक चला रहे जैद को पीटा और खींचकर कार में अगवा कर लिया। दोनों उसे एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में ले गए और बुरी तरह से मारपीट की। इब्राहीम और नदीम भी पीछा करते हुए पहुंचे, जहां दोनों किशोर को पीट रहे थे। इसी दौरान जैद बेहोश हो गया और आरोपित फरार हो गए।

दोस्त ई-रिक्शा से घायल जैद को उसके घर ले गए। शाम करीब चार बजे परिजन जैद को दिल्ली की जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहायक पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि रोडरेज में मारपीट के बाद किशोर की मौत हुई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *