बुढेड़ के इंटर कॉलेज में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को सम्मानित करते महाराज सिंह

फोटो सहित समाचार

 

बिनौली। बढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बुढेड़ा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह को गुर्जर विकास समिति उत्तर प्रदेश में जनपद बागपत का जिलाध्यक्ष बनाने पर सम्मानित किया।

 

 

समारोह में मुख्य अतिथि गुर्जर विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट महाराज सिंह ने समाज के संगठन की मजबूती पर बल दिया और प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह को संगठन में जनपद बागपत के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें पगड़ी पहनाकर समानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी वह उसका कर्तव्य निष्ठा के साथ सभी को संगठन से जोड़कर मजबूती से कार्य करेंगे। समारोह में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर कर दिया। इस अवसर पर  कैप्टन सुभाष गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष अहलकार सिंह नागर, प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रमुख, जितेंद्र प्रधान, आदेश गुर्जर, कंवरपाल नागर, सतबीर, प्रमोद राणा, नवाब सिंह, ब्रजपाल प्रधान, प्रवीन प्रधान, कृष्णपाल प्रधान, वीरेंद्र, महिपाल, विनोद आदि उपस्थित रहे।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *