छात्राएं हर क्षेत्र में परिश्रम कर मुकाम हासिल कर रही:एसपी

बिनौली। दादरी के चौधरी फूल सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 

 

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी नीरज कुमार जादौन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनपद में हर गांव से पुलिस व सेना में जवान सेवा दे रहे हैं। बालिकाओं को शिक्षित करने से समाज जागृत होगा और राष्ट्र उन्नति करेगा। युवाओं को अपराध की तरफ जाने से रोकने के लिए सब प्रयास करें। महापुरुषों से युवा पीढ़ी प्रेरणा लेकर उनके आदर्श, मूल्यों और सिद्धांतों को आत्मसात करें। उन्होंने कॉलेज की मेधावी व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया।

 

प्रबंधक ओमपाल सिंह ने अतिथियों को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन डॉ. अंजलि ने किया।  समारोह में धीरज उज्ज्वल, प्राचार्या डॉ. संगीता, सुखबीर सिंह, निर्भय सिंह, राजू तोमर सिरसली, उपेंद्र प्रधान, प्रवीण वालिया, रविंद्र हट्टी, जयवीर, कंवल सिंह, बलबीर आदि उपस्थित रहे।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *