भिलाई। शुक्रवार रात रायपुर दुर्ग नेशनल हाईवे में डामर से भरे ट्रक में आग लग गई। आग इतनी ज्यादा तेज थी की ड्राइवर घबराकर गाडी छोड़कर भाग खड़ा हुआ। ट्रक ड्राइवर ने बसंत टॉकीज के पास ही सड़क में ट्रक को खड़ा कर दिया और देखते ही देखते 10 चक्का ट्रक आग की लपटों से घिर गई और कुछ देर में पूरी की पूरी ट्रक जलकर ख़ाक हो गई। 4 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर आग बुझाने पहुंची जिनके डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हथखोज से तारकोल पिच लेकर बालको कोरबा के लिए निकले एक टैंकर में न्यू तीनदर्शन मंदिर सामने भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में पूरी टैंकर में आग लग गई और तारकोल पिच बहकर सड़क पर बहने लगा। सूचना पर नगर सेना की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना का कारण अज्ञात है। जानकारी के मुताबिक टैंकर का चालक अमृतपाल सिंह हथखोज से गाड़ी लेकर बालको के लिए निकला था। वो टैंकर में डीजल भरवाने के लिए दुर्ग जा रहा था।

पावर हाउस चौक के पास ही टैंकर से धुआं निकलने लगा। लेकिन, मार्केट और भीड़ वाला एरिया होने के कारण चालक किसी तरह से गाड़ी को लेकर तीन दर्शन मंदिर तक पहुंचा। वहां पहुंचते तक टैंकर में पूरी तरह से आग लग गई। तब चालक टैंकर से कूदकर भागा। आग लगने से टैंकर के चक्के ब्लास्ट होकर फटे। वहीं तारकोल पिच भी बहकर सड़क और बगल की नाली तक पहुंच गया। पास में ही एक कार का शो रूम था। आग को बढ़ता देखकर शो रूम के कर्मचारियों ने गाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सूचना पर पहुंची नगर सेना की फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक 10 चक्का ट्रक डामर लोड करके रायपुर से दुर्ग की तरफ जा रहा था। अचानक चलते ट्रक में आग लग गई। और वह चारों तरफ से आग की लपटों में घिर गया। ड्राइवर सड़क पर ही ट्रक खड़ा कर भाग निकला। आसपास काफी भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की जानकारी छावनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत बीएसपी व दुर्ग कंट्रोल रूम से फायर ब्रिगेड को बुलवाया। जिसके बाद आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि ट्रक से डामर लीकेज हो रहा था। उसके गिरने के अवशेष भी सड़क पर देखे गए हैं। छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक डामर के ट्रक में डामर को गर्म रखने के लिए आग जलाई जाती है। यह आग तब तक जलती रहती है जब तक की डामर अनलोड न हो जाए। आग नहीं जलाने पर डामर जम जाता है और उसे टैंकर से निकालने में परेशानी होती है। ऐसा कहा जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में भी आग पहले से जल रही थी। अचानक ट्रैंकर से डामर लीक होने लगा और उससे आग फैल गई।