बिजनौर। उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक मजार के बाबा ने हिंदू लड़की से छेड़छाड़ की हैं। इस घटना से नाराज हिंदू संगठन ने इस मामले में कार्रवाई की मांग पुलिस से की हैं। पुलिस ने बाबा को हिरासत में ले लिया।

कोतवाली प्रभारी राहुल कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को क्षेत्र के एक गांव की युवती अपनी मां के साथ प्रसाद चढ़ाने आई थी। यहां बैठने वाले बाबा ने बेटी पर ऊपरी साया बताते हुए अपने पास बुलाकर बैठा लिया। महिला का आरोप है कि बाबा ने उसे बाहर से पानी लाने के लिए भेज दिया। आराेप है कि इस बाबा ने पढ़ा हुआ तेल शरीर पर लगाने के नाम पर बेटी से अश्लील हरकतें की।

अश्लीलता होने पर युवती ने विरोध किया और मां के पास पहुंचकर पूरी बात बताई। जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने बाबा को हिरासत में ले लिया।
कोतवाल ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर आरोपित सरायरफी मोहल्ला निवासी बाबा अनवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।————

