बिजनौर में ड्यूटी से लौट रहे चौकीदार की सड़क हादसे में मौत, नंबर प्लेट के सहारे आरोपी वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

बिजनौर में ड्यूटी से लौट रहे चौकीदार की सड़क हादसे में मौत, नंबर प्लेट के सहारे आरोपी वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार 45 वर्षीय जागेश कुमार की मौत हो गई। हादसा चांदपुर-धनौरा मार्ग पर अलावलपुर के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

गांव सूंदरा निवासी जागेश कुमार चांदपुर में एक व्यापारी के यहां चौकीदार का काम करते थे। वह रातभर ड्यूटी करने के बाद शुक्रवार साढ़े छह बजे सुबह साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। अलावलपुर के पास सड़क पार करने के लिए खड़े थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि जागेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटनास्थल से वाहन की एक नंबर प्लेट मिली है।

मृतक के बेटे शिवकुमार ने थाने में बताया कि उनके पिता ड्यूटी से घर लौट रहे थे और सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

बबनपुरा चौकी इंचार्ज बब्लू सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नंबर प्लेट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।———-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *