बिजनौर में दहशत का अंत! पांच दिन बाद पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बिजनौर में दहशत का अंत! पांच दिन बाद पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के सदरुद्दीन नगर गांव में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बने गुलदार वन विभाग के पिंजरे में शनिवार काे कैद हाे गया। गुलदार की मौजूदगी से कई दिनाें से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था।

ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने करीब पांच दिन पूर्व गांव के पवन कुमार के खेत के पास पिंजरा लगाया था। शनिवार सुबह करीब सात बजे खेतों में काम करने जा रहे एक किसान ने पिंजरे के पास हलचल देखी। पास जाकर देखने पर पिंजरे में गुलदार कैद मिला। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर डिप्टी वन रेंजर हरदेव सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वन विभाग की विशेष रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। टीम ने गुलदार को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू की।

गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आसपास के जंगलों और खेतों में यदि अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी है तो उनकी निगरानी कर ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। मालूम हो कि जनपद बिजनौर में दस दिनों में 6 गुलदार अलग अलग जगहों पर पिंजरे में कैद हो चुकें है |

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *