बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में वन विभाग ने शनिवार की सवेरे लगभग साढ़े आठ बजे ईदगाह रोड पर एक विशाल अजगर को पकड़ने में सफलता मिली है।

वन विभाग के रेंजर महेश गौतम से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें सवेरे राहगीरों ने अजगर देखें जाने की सूचना मिली। सूचना के मिलते ही एक टीम रेस्क्यू के लिए भेजी गई। टीम ने एक घंटे की मेहनत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया अजगर लगभग 16 फीट लंबा है। इस विशाल अजगर को लगातार हो रही बारिश के चलते आने की संभावना है। इतने बड़े अजगर का क्षेत्र में आना लोगों के लिए आश्चर्यचकित करने वाला है।

जानकारों का मानना है कि ऐसे विशाल अजगर गाय, मनुष्य या बडे़ जानवर को जिंदा निगल लेते है। वन रेंजर ने बताया कि पकड़े गए अजगर को बडे़ बोरे में बंद कर ले जाया गया है। उसे परीक्षण के बाद घने वन क्षेत्र में छोड़ा जायेगा।

