बिजनौर के गन्ने के खेत में मिला महिला का अधजला शव, पास में रोती मिली डेढ़ साल की बच्ची; हत्या की आशंका

बिजनौर के गन्ने के खेत में मिला महिला का अधजला शव, पास में रोती मिली डेढ़ साल की बच्ची; हत्या की आशंका

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जिले में नुरपुर थानाक्षेत्र स्थित आलमपुर एडवा के जंगल में बुधवार की सुबह सात बजे गन्ने के खेत में एक महिला का अधजला शव मिला। शव के पास ही करीब डेढ़ साल की बच्ची रोती हुई मिली। पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार ने बताया कि रामगंगा पोषक नहर से रोशनपुर गांव जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने आज सुबह महिला का अधजला शव देखा। शव के पास ही बच्ची राे रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर नूरपुर थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को तत्काल अस्पताल भिजवाया। चांदपुर सीओ देशदीपक सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक महिला की पहचान नहीं हाे सकी है। उसकी उम्र करीब 25 से 26 वर्ष है। प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर जलाने का प्रयास किया गया। घटना काे लेकर ग्रामीणों में यह चर्चा कि महिला की हत्या करने के बाद बच्ची को जीवित क्यों छोड़ा गया।

सीओ ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है। बच्ची काे जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

सुबह शव मिलने के दौरान बच्ची लगातार रो रही थी, जिसे मौके पर पहुंची महिलाओं ने गोद में लेकर शांत कराया। हालांकि बच्ची और मृतका के संबंध तथा घटना के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *