नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना रबूपुरा में भारतीय किसान यूनियन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो लोग सोशल मीडिया पर उसके प्रति अभद्र; अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, तथा उसे गाली गलौज कर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि गीता भाटी ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह भारतीय किसान यूनियन महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उनके अनुसार प्रवेश और डिंपल नामक दो लोग सोशल मीडिया पर उनके प्रति अशोभनीय और गंदी-गंदी भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट डाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि इनके पोस्ट के चलते वह मानसिक व शारीरिक रूप से काफी परेशान है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


