बाप बना हैवान,शराब के नशे में मासूम के साथ किया ऐसा काम…..

बाप बना हैवान,शराब के नशे में मासूम के साथ किया ऐसा काम…..

भाईरूपा। स्थानीय नगर में एक कलयुगी पिता ने शराब के नशे में अपनी 4 वर्षीय बच्ची का रॉड मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान खुशदीप कौर उर्फ रइया पुत्री कुंदन निवासी भाईरूपा के तौर पर हुई है। जानकारी अनुसार उक्त लड़की अपने घर में ही संदिग्ध हालत में मृत पाई गई। मृतका की माता सरबजीत कौर ने इस संबंधी पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए कि उसका पति शराब पीने का आदी है, जिस कारण घर में कलह रहती है।

पीड़िता के अनुसार सोमवार सुबह 3 बजे ही उसके पति ने शराब पीनी शुरू कर दी। जब उसने अपने पति को शराब पीने से मना किया तो उसने पास पड़ी लोहे की रॉड उठा कर उसके मारनी चाही और इस दौरान उनकी बेटी खुशदीप आगे आ गई और रॉड उसके सिर में लगी, जिस कारण वह बेहोश हो गई। सरबजीत कौर ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद कुंदन मौके से फरार हो गया, जब उसने अपनी बच्ची को उठाया तो उसकी मौत हो चुकी थी। थाना फूल के प्रभारी सब इंस्पैक्टर बलविन्दर सिंह ने बताया कि लड़की की मां सरबजीत कौर की शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार करके धारा 302 के अंतर्गत कत्ल का पर्चा दर्ज कर लिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *