हरियाणा। हरियाणा से जुड़ी एक रोचक खबर सामने आ रही है। यहां सोनीपत जिले में स्थित गोहाना शहर को लेकर एक फोटो खूब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर विभिन्न तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

जी हां, यह फोटो नेशनल हाईवे पर लगे साइन बोर्ड का है। जहां गोहाना शहर को गुहाना लिखा गया है। हैरानी की बात यह है कि शहरों के गलत नाम प्रकाशित किए जाने का यह पहला मामला नहीं है।

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर ऐसे कई शहरों अथवा जगहों के गलत नामों वाले फोटो वायरल होते हैं। जिसके कारण खूब मजाक बनता है और ऐसे साइन बोर्ड से भटकने वाले राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

