जयपुर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री भार के मद्देनजर बारह अगस्त को बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बोरीवली एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा (एक ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार
गाड़ी संख्या 09035, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 12 अगस्त को बांद्रा टर्मिनस से 21.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.15 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09036, भगत की कोठी-बोरीवली एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 13 अगस्त को भगत की कोठी से 15.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.30 बजे बोरीवली पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, मेहसाना, पाटन, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालौर, मोकलसर, समदड़ी व लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में एक सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, 12 द्वितीय श्रेणी शयनयान, चार साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित 22 डिब्बे होंगे।


