सोनिया-राहुल ने रक्षाबंधन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

सोनिया-राहुल ने रक्षाबंधन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं।
श्रीमती गांधी ने अपने शुभकामना संदेश में गुरुवार को कहा “रक्षाबंधन हमारे समाज में भाई-बहन के बीच एक-दूसरे के प्रति सम्मान, स्नेह और आत्मीयता से भरे अटूट बंधन को अभिव्यक्त करता है। मैं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”
श्री गांधी ने कहा “भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सबसे ख़ूबसूरत दिन, आज देश भर में राखी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि हर भाई-बहन के बीच का प्यार हमेशा बना रहे।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *