बहराइच। जिले के मनोनीत प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार सुबह 10 बजे अचानक विकास भवन का औचक निरीक्षण किया।प्रभारी मंत्री के आने की खबर से विकास भवन में हड़कम्प मच गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री को कई कर्मचारी कार्यस्थल से नदारद मिले।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह महसी के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के साथ विकास भवन पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान गोपन विभाग समेत अन्य पटलों पर कर्मचारी नदारद मिले। जिससे मंत्री का पारा हाई हो गया। उन्होंने कर्मचारियों के गैरहाजिर होने का उचित कारण न बता पाने पर अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। प्रभारी मंत्री ने कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी समय पर उपस्थित हों और आम जनमानस की शिकायतों को गम्भीरता से सुनकर उनका त्वरित निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया।


