बलात्कार करने के आरोप में एक गिरफ्तार

बलात्कार करने के आरोप में एक गिरफ्तार

सांगली। महाराष्ट्र के वन विभाग ने सह्याद्री टाइगर प्रोजेक्ट में साढ़े चार फीट लंबे इगुआना से कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
सांगली वन अधिकारियों ने गुरुवार को गोथाने में गाभा क्षेत्र की घटना का विवरण देते हुए कहा कि एक सीसीटीवी फुटेज में चार हथियारबंद लोगों को जंगल में घूमते हुए देखा गया है। इसके बाद वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनमें से एक को गिरफ्तार करने में कामयाब रहे, जबकि बाकी भाग गए।
हिरासत में लिए गए व्यक्ति के मोबाइल की जांच की गई तो वन अधिकारियों को चौंकाने वाली घटना का पता चला।
उसी मोबाइल से यह ‘अमानवीय और घृणित’ कृत्य शूट किया गया था। वीडियो में चार में से एक को यह कृत्य करते देखा गया था। इसी मोबाइल से साढ़े चार फीट लंबे इगुआना पर बलात्कार की रिकॉर्डिंग थी।
अधिकारियों को मोबाइल में खरगोश, पोरक्यूपाइन, हिरण के फोटो भी मिले।
एक गुप्त सूचना के बाद बाकी तीनों को रत्नागिरी जिले के हटिव गांव से उठाया गया और उनके पास से दो पिस्तौल, दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
चारों की पहचान संदीप तुकाराम पवार, मंगेश कामटेकर, अक्षय कामटेकर, रमेश तुकाराम घग के रूप में हुई है।
संभागीय वन अधिकारी विशाल माली ने कहा कि हम उन्हें (आरोपियों) अदालत में पेश करेंगे और कानून विशेषज्ञों से हर संभव मदद लेंगे। चूंकि इगुआना वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम 1972 के तहत बाघ और शेर जैसी आरक्षित प्रजाति है। दोषी पाए जाने पर सात साल कारावास की सजा हो सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *