बाल शिशु मंदिर स्कूल में 12 से 14 वर्ष की आयु के छात्र छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई

बाल शिशु मंदिर स्कूल में 12 से 14 वर्ष की आयु के छात्र छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई

बहसूमा। रामराज में स्थित बाल शिशु मंदिर स्कूल में कैंप लगाकर कोरोना महामारी से बचाव हेतु 12 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई प्रधानाचार्य उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार का यह प्रयास अति सराहनीय है इसके लिए उन्होंने सरकार का और वैक्सीन लगाने वाली टीम का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने छात्राओं को इस महामारी की भयावहता का ज्ञान कराते वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित भी किया । प्रबंधक राहुल बंसल ने कहा कि आज सभी मिलकर एक शपथ लें कि बिना मास्क के कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकलेगा एवं अपने परिवार के सदस्यों को भी घर से बाहर नहीं निकलने देगा हम सब मिलकर प्रयास करेंगे तो हम और हमारा परिवार सुरक्षित हो सकता है ऐसे ही एक कदम बढ़ाते हुए हमारा पूरा शहर सुरक्षित होना शुरू हो जाएगा जो भी व्यक्ति बिना मास्क के मिले उससे हाथ जोड़कर मास्क पहनने के लिए निवेदन जरूर करें हम सब सतर्क हो जाएं एक पहल देश की सुरक्षा के लिए इस कार्य में समस्त विद्यालय परिवार का पूरा सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *