गढीपुख्ता। गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी एक किसान ने अपने ही भाई पर उसकी गन्ने की फसल में आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार भैंसवाल निवासी सुरेन्द्र ने गढीपुख्ता थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपने खेत में गन्ने की फसल बो रखी है, खेत में ही उसने गन्ने का बीज भी रखा हुआ था। 30 अप्रैल की दोपहर वह अपने खेत पर पानी चलाकर वापस लौट रहा था, इसी दौरान उसका बडा भाई जो शामली के गौशाला रोड पर रहता है, खेत पर जाते देखा, इसके बाद वह घर आ गया लेकिन घर आने पर उसे कुछ शक हुआ तो वह स्कूटी से तुरंत अपने खेत पर पहुंचा तो देखा कि उसका भाई उसकी फसल में आग लगा रहा है, शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। पीडित का कहना है कि आग से उसकी गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गयी वहीं गन्ने का बीज भी जल गया। पीडित ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच पडताल शुरू कर दी है।

Posted inUncategorized
