खेकड़ा। थाना पुलिस द्वारा चलाए गए सघन चैकिंग अभियान के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 10 चोरी के मोबाइल भी बरामद किए गए ।

उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ की गई सघन चेकिंग के दौरान दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से चोरी के दस मोबाइल बरामद किए हैं। बड़े नाम वाली कंपनी एप्पल, ओप्पो, रीयलमी, एमआई, सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों के शातिर मोबाइल चोरों में एक रिहान लोनी का तथा इसरार बसौद का रहने वाला है पुलिस ने इनकी बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
