बागपत। मुस्लिम जाटों के विकास, बुराइयों से दूरी तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए योजनाओं का निर्माण कर उन्हें क्रियान्वित करने की मुहिम की आवश्यकता पर बल देते हुए शीघ्र ही बड़ा सम्मेलन आयोजित कर जिम्मेदारी तय करने का आह्वान किया गया।

फेडरेशन ऑफ मुस्लिम जाट एसोसिएशन द्वारा इस संबंध में एक सेमिनार का आयोजन गाजियाबाद के पसोंडा गांव में किया गया। वक्ताओं ने मुस्लिम जाट समाज मे फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। वहीं फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशु चौधरी व जनरल सेक्रेट्री नूरहसन ठाकरान ने सेमिनार में आये मुस्लिम जाट समाज के लोगों से कहा कि, जल्द ही मुस्लिम जाट समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक बड़ा आयोजन किया जाएगा ,जिसमें उसकी ताजपोशी की जायेगी।

बता दें कि ,फेडरेशन ऑफ मुस्लिम जाट एजुकेशन द्वारा किए गए सेमिनार में बागपत जनपद से लगभग तीन दर्जन मुस्लिम जाट नेता सेमिनार में शामिल हुए | प्रदेशभर के अलग-अलग जनपद से लोगों ने सेमिनार में शिरकत की।सेमिनार में पहुंचे वक्ताओं ने कहा कि मुस्लिम जाट अपनी पहचान खो चुका है, जिसे तलाशने के लिए शिक्षा की बेहद जरूरत है ,क्योंकि शिक्षा ही एक मात्र ऐसी दिशा है ,जिसपर चलकर दुनिया का हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
सेमिनार में पहुँचे डॉ युनुष चौधरी ने अपने मुस्लिम समाज के लोगों के प्रति दरियादिली दिखाते हुए कहा कि, वे अपने समाज के लिए रात दिन मेहनत करने के लिए तैयार रहेंगे।