खेकड़ा l बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना और तिरंगे के प्रति मानसिक लगाव के लिए चेरी ब्लोसम किंडर गार्डन प्लेस्कूल में कार्यक्रम के तहत आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया गया l कार्यक्रम में प्रधानाचार्या कोमल शर्मा ने बच्चों को आन बान और शान के जीवंत रूप राष्ट्र ध्वज तिरंगे के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि हमें सदैव अपने राष्ट्र ध्वज तिरंगे का सम्मान करना चाहिए व हर किसी के मन में इसके लिए मर मिटने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए l

इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा ,घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा के अभियान के तहत राष्ट्र ध्वज तिरंगा वितरित किया गया l इस मौक़े पर स्कूली बच्चों सहित शिक्षक व शिक्षिका आँचल शर्मा मोनिका धामा रेखा शर्मा शताक्षि धामा अंजलि शर्मा सुशीला देवी सुरेखा पाल बीना देवी सचिन धामा प्रमोद धामा तबरेज आलम आदि उपस्थित रहे l
