फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा और नकदी बरामद

फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा और नकदी बरामद

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिराेजाबाद जनपद के थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने शनिवार देर रात्रि थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्रान्तर्गत छिनैती व लूट की घटना कारित करने वाले शातिर आराेपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आराेपित पैर में गोली लगने से घायल है

और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

अपर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर प्रसाद ने रविवार काे बताया कि जनपद न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाली अधिवक्ता शीबा खान 07 नवंबर को न्यायालय डबरई से ऑटो में अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ जा रही थी। इसी दौरान थाना रसूलपुर क्षेत्रन्तर्गत पीछे से आए ब्लैक पल्सर

मोटरसाइकिल पर दो लुटेराें ने उनका हैंड बैग लूटकर भाग निकलेे। महिला अधिवक्ता की ओर से बाइकर्स लुटेराें का पीछा किया गया ताे पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा दिखाकर मारने की धमकी दी। पीड़ित अधिवक्ता ने इस घटना काे लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

इसी के साथ ही 08 नवंबर को थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्रन्तर्गत संजय कुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ टूण्डला से ऑटो में बैठकर अपने घर बिलहना आ रहा था, तभी गाजीपुर रोड पर पीछे से मोटर साइकिल सवार दो बदमाशाें ने उनकी पत्नी का पर्स झपट्टा मारकर छीन लिया तथा भाग गए। पीड़ित ने थाना बसई मौहम्मदपुर में मुकदमा दर्ज कराया।

लूटकांड की घटनाओं में थाना रसूलपुर पुलिस ने एक लुटेरे विकास वर्मा को गिरफ्तार किया था। जबकि एक आराेपित मोहित पुत्र सूरज यादव निवासी नगला पचिया हिमायूपुर थाना दक्षिण फरार चल रहा था। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

एएसपी ने बताया कि थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ शनिवार देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि वांछित आराेपित मोहित मोढ़ा जलालपुर से मोतीनगर की तरफ आने वाला है। पुलिस ने आराेपित काे घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में आराेपित के पैर में गोली जा लगी और वह घायल हाे गया। गिरफ्तार आराेपित

के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 03 खोखा कारतूस 315 बोर, छिनैती एवं लूट के 6,600 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने घायल आराेपित को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *