
गढी पुखता। गढ़ी पुख़्ता के क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर हर रविवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रो पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में आये मरीजो की डॉक्टरों ने जांच कर दवाई दी । आंगनवाड़ी ,आशाओ के द्वारा गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार जैसे फल ,सब्जिया ,घर खाने पीने के सामान क्या क्या खाना चाहिऐ इसकी जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में गर्भवती महिला को टीकाकरण,खून की जांच, ब्लड प्रेशर चेक,शगर जांच कर आयरन सुक्रोज ,कैल्शियम की दवाई वितरण की गई। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 31 मरीजों की जांच कर उनको दवाई दी गई । जिसमें 16 महीलाऐ, 13 पुरूष , 2 बच्चे आये।
वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ी अब्दुल्ला खा में चिकित्सा प्रभारी डॉ सुशील कुमार, फार्मेसिस्ट कमल कुमार , नर्स स्टाफ शिल्फी, वार्ड बॉय राजेंद्र कुमार, स्वीपर मुकेश कुमार स्वास्थ्य कर्मी कार्यरत है। । जबकि स्वास्थ्य मेले पर चिकित्सा प्रभारी डॉ सुशील कुमार अनुपस्थित रहे। उनकी जगह हर रविवार को आरोग्य मेले में लगी डयूटी संविदा कर्मी डॉ अजहर दवाई देते हुये मिले। वही मेले आये मरीजो अनीस,बंशी,संजोली,ईरम,साजिमा, शबिया,सविता,गरिमा आदि ने आरोप लगाते हुये बताया कि डा सुशील कुमार सप्ताह में एक या दो दिन ही आते हैं और हाजिरी लगाकर चले जाते हैं।हमको अस्पताल के चक्कर लगाने पडते है। चिकित्सा प्रभारी ना मिलने के कारण फार्मेसिस्ट कमल कुमार को दिखाकर ही दवाईया लेनी पडती है। जबकि मुख्यमंत्री के आदेश है सभी स्वास्थ्य कर्मी समय पर आकर मरीजों का इलाज करें।अगर किसी भी स्वास्थ्य कर्मी अनियमितता पाई गई उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। जबकि गढी अब्दुल्ला खा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ सुशील कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश की अवहेलना कर रहे है। इनकी जगह हर रविवार को आरोग्य मेले में डयूटी लगने पर संविदा कर्मी डॉ अजहर मरीजो को देखकर दवाई दे रहे।
इस दौरान संविदा कर्मी डा अजहर, फार्मेसिस्ट कमल कुमार, स्टाफ नर्स सिल्पी ,आगंनवाडी बबीता ,ममता,रूपेश,बबीता, सैनी,संगिनी सुमनपाल,आशाऐ मछला,सुमन,सुकरमा आदि सटाफ मौजूद रहा ।
इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी डा सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार दिन में मेरी डयूटी शामली अस्पताल व शनिवार रात को सीएचसी थानाभवन में इमरजेंसी में डयूटी लगी हुई थी। मेले में संविदा कर्मी डा अजहर की डयूटी लगी हुई है।
इस संबंधमें सीएचसी थानाभवन प्रभारी रवि पालीवाल ने बताया डा सुशील कुमार की शनिवार को दिन में शामली अस्पताल एंव रात को शनिवार सीएचसी थाना भवन पर ड्यूटी लगी हुई थी।उसकी वजह से एक दिन का ऑफ मिल जाता है। अगर सप्ताह में पीएचसी गढी अब्दुल्ला खा में प्रभारी सप्ताह एक या दो आता है या हाजरी लगाकर चले जीने की शिकायत की जांच की जायेगी ।

