फर्रुखाबाद में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP आरती सिंह ने चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

फर्रुखाबाद में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP आरती सिंह ने चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार सुबह चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह को वहां से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

वहीं कोतवाली मोहम्मदाबाद में तैनात निरीक्षक मुन्नालाल को कोतवाली फतेहगढ़ में निरीक्षक अपराध बनाया गया है। फतेहगढ़ कोतवाली में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात तेज सिंह को कोतवाली मोहम्मदाबाद भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक आलोक दुबे को चुनाव सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *