प्राकृति वंदन दिवस के उपलक्ष में लूम्ब गांव में बेटियों के साथ पौधारोपण कर मनाया

छपरौली । प्राकृति वंदन दिवस के उपलक्ष में लूम्ब गांव में पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना ने गाँव की बेटियों के साथ पौधारोपण कर मनाया। इस अवसर पर पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह
तुगाना ने कहा कि हम सभी को प्रकृति की रक्षा करने के लिए आगे आकर कार्य करने की जरूरत है। जब पर्यावरण ही बीमार हो तो हम स्वस्थ रहने की बात कैसे कर सकते है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण स्वच्छ और साफ है तो हमारा जीवन भी स्वस्थ होगा । उन्होंने कहा कि गांव की प्रत्येक बेटियों को शुभ अवसरों पर पौधारोपण करने व देखभाल का संकल्प लेना चाहिए । उन्होंने बताया कि प्राकृति वंदन दिवस पर बेटियों ने पौधा रोपण करने में उत्साह पूर्वक पौधारोपण किया और देखभाल करने का संकल्प लिया । विदिशा, ज्योति, निकिता आदि ने कहा कि आज लड़किया हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। आज सभी छोटी-बड़ी सभी बहनों को बढ़-चढ़कर पर्यावरण की रक्षा करने के लिए एक संकल्प लेकर आगे आना चाहिए ।
इस अवसर पर हिमांशी ,ज्योति रीतू,रीना,मानू,निशू,ज्योति,विदिशा ,निकिता आदि मौजूद रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *