पुरकाजी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कस्बे मैं चल रहे प्राइवेट क्लिनिको पर मारे छापे चिकित्सकों में मचा हड़कंप कुछ चिकित्सकों को नोटिस देकर जवाब मांगा वही एक हॉस्पिटल को किया सील मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार द्वारा सोमवार को कस्बे में प्राइवेट चिकित्सकों के क्लीनिक पर छापेमारी कार्रवाई की गई जिसमें एसआर हॉस्पिटल को कागज ना दिखाए जाने पर सील कर दिया गया इसके अलावा छः मेडिकेयर सैंटरो को नोटिस देकर जवाब मांगा गया स्वास्थ्य विभाग की छापामार कार्रवाई से चिकित्सकों में हड़कंप मच गया कुछ चिकित्सक आनन-फानन में अपने क्लीनिक बंद कर रफू चक्कर हो गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार ने बताया कि प्राइवेट चिकित्सकों की लापरवाही के चलते आए दिन मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई की गई है जिन चिकित्सकों ने रजिस्ट्रेशन नहीं दिखाए उन्हें नोटिस देकर उनसे जवाब मांगा गया है समय अनुसार जवाब नहीं देने की स्थिति में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी
