प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र के गोती गांव में गुरुवार को बगीचे में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश माना जा रहा है ।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के गोती गांव निवासी कुश सिंह (२५) पुत्र विनोद सिंह को गांव के बगीचे में कुछ युवक गोली मारकर भाग निकले। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गोली से घायल कुश को तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीमें हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। हत्या के कारण पता लगाने में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया हत्या की वजह पुरानी रंजिश मानी जा रही है। परिवार के लोगों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। परिवार से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज तत्काल कार्रवाई की जाएगी।


