
बागपत। छपरौली क्षेत्र के ककौर गाँव में पौधा देकर बेटी की गोद भराई रस्म सम्पन्न की गई। इस अनोखे पारंपरिक कार्य की चारों ओर प्रशंसा हुई।पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुये जनपद के ककौर कलां गांव निवासी रामफल उपाध्याय की सुपुत्री अंकिता को अपने सुपुत्र रोहित के लिए अपनाने पहुँचे गाधी निवासी सतीश सुपुत्र स्वर्गीय जहान सिंह ने सामाजिक संस्था आँखें मीडिया सोशल नेटवर्क के पौधरोपण अभियान से प्रेरित होकर बेटी अंकिता व उसके परिवार के सदस्यों को पौधें देकर गोद भराई रस्म को पूरा किया।
लडके पक्ष की ओर से अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष हेमप्रभा उपाध्याय ने कहा यह अवसर प्रेरणा देने वाला है। हम सभी को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। अभियान के निदेशक समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय ने कहा पेड़-पौधों के बिना जीवन निष्क्रिय और निष्प्राण है, इसलिए पौधरोपण के लिए अवसरों के बहाने ढूंढ लेने चाहिए।
इस अवसर पर अंकिता, बबली, उपासना, ममता उपाध्याय, एमपी उपाध्याय, रामफल उपाध्याय, सतीश कुमार, मोक्ष, शिवओम, राजीव, हनी, अमित, रामू, वंश, आदि उपस्थित रहे।

विश्व बंधु शास्त्री
