पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

बागपत। भाजपा जिला कार्यालय पर लोकप्रिय जननेता, प्रखर राष्ट्रभक्त, ओजस्वी वक्ता, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणा-पुंज, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भाजपा सूरजपाल सिंह ने उनके चित्र के सम्मुख श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सभी से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों का अनुसरण करने की बात कही। कहा कि उनका शुचितापूर्ण राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन लोकतंत्र हेतू सदैव आदर्श मानक रहेगा। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुदेश चौहान , जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, पूर्व जिला संयोजक युवा मोर्चा डॉ विनय त्यागी, अमित चौधरी, अनुज त्यागी , प्रभात स्वामी, अक्षय आदि कार्यकर्ता रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *