पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि, कांग्रेस नेताओं सहित पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि, कांग्रेस नेताओं सहित पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के वीर भूमि में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और सचिन पायलट ने भी दिल्ली के वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। राजीव गांधी ने 1984 में अपनी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस की कमान संभाली थी। अक्टूबर 1984 में पदभार ग्रहण करने के बाद वह 40 वर्ष की आयु में भारत के सबसे युवा प्रधान मंत्री बने।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तमिलनाडु में 1991 में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के उग्रवादियों ने पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या कर दी थी। वह 46 वर्ष के थे। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि।

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और सचिन पायलट ने दिल्ली के वीर भूमि में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राजीव गांधी ने 2 दिसंबर, 1989 तक भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। 20 अगस्त 1944 को जन्मे राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम के आत्मघाती हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *