पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.चै अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि 6 मई को मनाने का लिया निर्णय

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.चै अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि 6 मई को मनाने का लिया निर्णय

सहारनपुर। हकीकत नगर कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वरूचै अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि 6 मई को मनाने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता चै नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता किसानों के महान नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री चै अजित सिंह की 6 मई को प्रथम पुण्यतिथि महान पुण्य आत्मा के लिए हवन यज्ञ करके मनाई जाएगी।इस दौरान कोढ़ी बस्ती व मलिन बस्तियों में प्रशाद व फलों का वितरण भी किया जायेगा।तथा एक विचार गोष्ठी का आयोजन करके चैधरी साहब द्वारा किसानों के लिए किये गए महान कार्यो पर प्रकाश डाला जायेगा। उनका प्रचार प्रसार किया जायेगा। युवा महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर ने कहा कि हम सबके नेता चै अजित सिंह को हमेशा किसानों के साथ साथ मजदूरों के हमदर्द के नेता के रूप में जाना गया। बैठक में नरेंद्र सिरोही, अरविन्द मलिक, सतीश चैधरी एडवोकेट, विजय तोमर,निकेत मलिक, योगेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, तरुण मलिक, चै दीपक उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *