पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड जनता की उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश का विभाजन जरूरीः

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड जनता की उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश का विभाजन जरूरीः

सहारनपुर। ग्राम खेड़ा मुगल में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहां कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड जनता की उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। उत्तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश 240928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जिसमें 75 जिले हैं अट्ठारह मंडल है 80 लोकसभा क्षेत्र हैं 403 विधानसभा क्षेत्र हैं और उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 25 करोड़ है इसलिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटा जाए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर बनने वाला प्रथक पश्चिम प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे उन्नति शील विकासशील खुशहाल रोजगार परक सभी समस्याओं से रहित राज्य होगा। पृथक पश्चिम प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा की सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की होंगी। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरी में प्रदेश में नाम मात्र की भागीदारी है पृथक पश्चिम प्रदेश में यहां के शिक्षित बेरोजगार युवकों को नौकरी होंगी छोटे व्यापारी दुकानदारों को तरक्की मिलेगी और किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिलेगा और यहां पर 24 घंटे बिजली होगी पृथक राज्य में सभी समस्याएं गायब हो जाएंगी। भगत सिंह वर्मा ने किसानों मजदूरों व्यापारियों दुकानदारों बुद्धिजीवियों वकीलों पत्रकारों नौजवानों व छात्रों से पृथक राज्य निर्माण के संघर्ष में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चैधरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि पश्चिम के 8 करोड लोगों को इकट्ठा होकर पृथक राज्य के लिए जोरदार संघर्ष करना चाहिए। बैठक का संचालन करते हुए राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र चैधरी गुर्जर ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण गरीबी महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और व्यवस्था की चपेट में है इसलिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण आवश्यक है। बैठक में अमरदीप मान सुमित चैधरी भगत सिंह भुल्लर सुनील कुमार अमित कुमार मोहम्मद कुर्बान मोहम्मद समयदीन मोहम्मद काला हाजी बुद्धू हसन महबूब हसन आबाद अली विक्की चैधरी ओमवीर सिंह विनय कुमार आदि ने भाग लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *