पुलिस को लूट की झूठी सूचना देकर मचाई खलबली, जांच में खुली पोल; बिलारी पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

पुलिस को लूट की झूठी सूचना देकर मचाई खलबली, जांच में खुली पोल; बिलारी पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

मुरादाबाद। पुलिस को लूटपाट की झूठी सूचना देकर गुमराह करने के आरोप में थाना बिलारी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात्रि में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपित युवक नशे का सेवन करता है।

मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव खावरी अब्बल निवासी अरुण पुत्र कुंवरपाल ने मंगलवार शाम को कुंदरकी पुलिस को लूटपाट होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई। पुलिस की पड़ताल में लूटपाट की सूचना झूठी पाई गई, इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने झूठी सूचना दी थी। जांच में मामला फर्जी पाए जाने पर उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। युवक पर नशे का सेवन करने की बात भी सामने आई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *