पीएम मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान, नेताओं ने कहा- यह पूरे भारत का गौरव

पीएम मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान, नेताओं ने कहा- यह पूरे भारत का गौरव

नई दिल्ली,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर देशभर के नेताओं ने इसे भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और 140 करोड़ भारतीयों का प्रतीक बताया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है और इससे पहले 32 अन्य देश भी ऐसा कर चुके हैं। यह भारत की प्रतिष्ठा की वैश्विक पहचान है। यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री मोदी का नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान है।

 

प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मान के प्रतीक हैं। वहीं भाजपा सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री मोदी के योग को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग पहले भी दुनिया में मौजूद था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों के बाद यह व्यापक स्तर पर पूरी दुनिया तक पहुंचा। रवि किशन ने कहा कि आज अवसाद, आत्महत्या की प्रवृत्ति, नशाखोरी और शराब की लत जैसी समस्याएं विश्वभर में चिंता का विषय हैं और योग ने लाखों लोगों को इससे राहत देने का काम किया है। उन्होंने लोगों से 15 जून से 21 जून तक मनाए जा रहे योग सप्ताह में शामिल होने और प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने शरीर और स्वास्थ्य के लिए देने की अपील की। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी इस सम्मान को पूरे देश का सम्मान बताया।

 

उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है और ऐसे प्रधानमंत्री पर सभी देशवासियों को गर्व होना चाहिए। भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास ने कहा कि यूरोप के तेजी से उभरते और बेहतर प्रदर्शन करने वाले देशों में शामिल स्लोवाकिया द्वारा दिया गया यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ता है। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे अधिक लोकप्रिय और सर्वाधिक स्वीकृति प्राप्त नेताओं में शामिल हैं, और यह सम्मान उसी वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय गौरव हैं। उन्होंने बताया कि 33 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का स्लोवाकिया दौरा हुआ है। उनके अनुसार यह भारत और स्लोवाकिया के बीच व्यापार और रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण कदम है, जिससे दोनों देशों के बीच कई बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *