पानी के बिलों से परेशान लोगों को मिलेगी सुविधा, गलत मीटर रीडिंग पर दिल्ली सरकार करेगी कार्रवाई

दिल्ली में अब पानी के मीटर रीडिंग की सही तरीके से रीडिंग न करने में दिल्ली सरकार सख्ती करेगी। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बोर्ड के अधिकारियों को पानी के मीटर रीडिंग और गलत पानी के बिलों से संबंधित चुनौतियों को समयबद्ध तरीके से खत्म करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह की-परफॉर्मेंस इंडिकेटर (केपीआई) के कार्यान्वयन की प्रक्रिया में तेजी लाएं। साथ ही राजस्व विभाग में उनके प्रदर्शन के तहत अधिकारियों को पुरस्कृत और दंडित करें। इस बैठक में बोर्ड के उपाध्यक्ष के साथ बोर्ड की सदस्य (वित्त) पूजा जैन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि डीजेबी के अधिकारियों को एक प्रक्रिया बनानी होगी। जिसके तहत प्रत्येक मीटर रीडर के काम का मूल्यांकन पहले स्तर पर मीटर इंस्पेक्टर द्वारा किया जाएगा। उसके बाद क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए जोनल राजस्व अधिकारी द्वारा किया जाएगा। वाटर मीटर रीडर के दोषी पाए जाने की स्थिति में, डीजेबी अब मीटर रीडर और मीटर रीडिंग के लिए जिम्मेदार निजी कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगा। जिसमें पानी के मीटर रीडिंग, बिलिंग, स्मार्ट मीटर लगाने की योजना के सम्बन्ध में, नागरिकों की शिकायतों और शिकायत निवारण से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। सौरभ भारद्वाज ने लोगों की कुछ शिकायतों को संज्ञान में लिया था, जो दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में पानी के मीटर को मीटर रीडर द्वारा गलत तरीके से रीडिंग लेने के साथ साथ भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती थी। उन्होंने तत्काल इस मामले की गंभीरता को समझते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को इस तरह के कार्यों को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
दर्ज होगी एफआईआर, होगी क्रॉस वेरिफिकेशनसौरभ भारद्वाज ने कहा कि डीजेबी के अधिकारियों को एक प्रक्रिया बनानी होगी, जिसके तहत प्रत्येक मीटर रीडर के काम का मूल्यांकन पहले स्तर पर मीटर इंस्पेक्टर द्वारा किया जाएगा। उसके बाद क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए जोनल राजस्व अधिकारी द्वारा किया जाएगा। वाटर मीटर रीडर के दोषी पाए जाने की स्थिति में, डीजेबी अब मीटर रीडर और मीटर रीडिंग के लिए जिम्मेदार निजी कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगा। इस दौरान डीजेबी उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अब प्रत्येक वाटर रीडर को मीटर रीडिंग की तस्वीरों के साथ दिल्ली जल बोर्ड के पास वाटर रीडिंग का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। जिसे क्रॉस चेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी की भी स्थिति के बावजूद पानी सभी का मूल अधिकार है।

निजी मीटर रीडर, मीटर रीडिंग में हेरफेर की जानकारी आई सामनेसौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड सबसे गरीब से गरीब व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसी खबरें हैं जहां निजी मीटर रीडर, मीटर रीडिंग में हेरफेर करने के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गलत वाटर मीटर रीडिंग के माध्यम से निवासियों के लिए पैदा की गई किसी भी समस्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को माफ़ नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को पानी के मीटर रीडिंग और पानी के बिल को लेकर आम आदमी के सामने आने वाली सभी चुनौतियों को खत्म करने के लिए कहा गया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि किसी भी भ्रष्टाचार के मामले में संबंधित अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना होगा। पूजा जैन ने सुझाव दिया कि विभाग को बेहतर प्रदर्शन करने वाले जेडआरओ, मीटर इंस्पेक्टर और वाटर रीडर्स को पुरस्कृत करने के तरीके भी बनाने चाहिए। खराब प्रदर्शन करने वालों को कारण बताओ नोटिस देने की बात भी कही गई। सौरभ भारद्वाज ने सहमति जताते हुए इसे क्रियान्वित करने के आदेश दिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *