बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के टयोढी गांव में बुधवार की सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गए अंकेश को अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था नकाबपोश बदमाश गोली मारने के बाद गन्ने के खेत से होते हुए बदमाश फरार हो गए थे गंभीर हालत में अंकेश को आनन-फानन में एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जिसकी हालत 2 दिन से नाजुक बनी हुई थी डॉक्टरों ने उसे बडोत से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था जहां उसका उपचार चल रहा था पुलिस प्रशासन भी गोलीकांड की जांच में जुटी हुई थी पुलिस ने अभी तक बदमाशों का पता नहीं लगा आई थीं टयोढी गांव निवासी 27 वर्षीय अंकेश पुत्र हरीश आखिरकार शुक्रवार के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है वही जैसे ही अंकेश का शव आज गांव में पहुंचा तो परिजनों में हड़कंप मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था परिजनों ने आज शुक्रवार को अंकेश का अंतिम संस्कार कर दिया ग्राम वासियों ने अंकेश हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है पुलिस प्रशासन को कहा कि अगर तारों का पता नहीं लगाया गया और उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो एसपी कार्यालय बागपत पर धरना दिया जाएगा
