पुरानी पैंशन आदि की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक करेंगे नवंबर में विधानसभा घेराव

बडौत | पुरानी पैंशन की बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मान जनक मानदेय दिलवाने तथा चिकित्सा सुविधा प्रदान किये जाने सम्बन्धी मांगों पर सरकार से आर पार के संघर्ष के मोड़ पर आया माध्यमिक शिक्षक संघ ( चेत नारायण गुट) | लखनऊ में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा शिक्षकों की समस्याओं और मांगों के प्रति बरती जा रही उदासीनता पर दिखा आक्रोश |

बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए संघ के प्रदेशीय संरक्षक मंडल के सदस्य स्वराज पाल दुहुण ने फैजपुर निनाना के चौ चरण सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में कहा कि ,पूर्व के संघर्षों के परिणामस्वरूप मिली उपलब्धियों को बचाने और पैंशन जैसी छिनी गई उपलब्धियों को फिर से प्राप्त करने का एक ही रास्ता है और वह है संघर्ष।

बताया कि, माह अक्तूबर तक विभिन्न माध्यमों से शिक्षक चेतना उत्पन्न कर नम्बर 2022में संगठन विधानसभा का घेराव करेगा,जिसके लिए प्रत्येक विद्यालय से दो -दो शिक्षक लखनऊ चलने को तैयार रहें। कहा कि वर्ष 2004के बाद नियुक्त शिक्षक व शिक्षिकाओं को मुख्य रूप से इस संघर्ष के लिए आगे आना होगा।

बैठक में प्रदेशीय उपाध्यक्ष कोमबीर सिंह तोमर,जनपद अध्यक्ष राजबीर सिंह तोमर तथा ज़िला मंत्री सुलेखा जैन ने भी अपने विचार रखे। विद्यालय प्रधानाचार्य ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि, संघ के आह्वान का अक्षरशः पालन करने के लिए शिक्षक तैयार हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *