परीक्षा के दौरान बरती जाए पूरी निष्पक्षता, लापरवाही पर होगी कार्रवाईः जसजीत कौर

परीक्षा के दौरान बरती जाए पूरी निष्पक्षता, लापरवाही पर होगी कार्रवाईः जसजीत कौर

शामली। डीएम जसजीत कौर ने 12 अप्रैल तक चलने वाली परिषदीय परीक्षा के प्रश्न पत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं को डबल लॉक अलमारियों सहित स्ट्रांग रुम में सीसीटीवी कैमरों की कडी निगरानी में रखने के निर्देश दिए हैं। उन्हांेने निर्देश दिए कि परीक्षा केनद्र पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर में रिकार्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिन की होनी चाहिए, वहीं स्ट्रांग रुम के गेट पर सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ विद्यालय का कर्मचारी भी 24 घंटे मौजूद रहे। उन्होंने परीक्षा के दौरान पूरी निष्पक्षता बरती जाने के भी निर्देश दिए।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में परिषदीय परीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि परिषदीय परीक्षा 2022 हेतु जनपद में 39 परीक्षा केन्द्र निर्धारित हैं, परीक्षा 24 मार्च से प्रारंभ होकर 12 अप्रैल तक दो पालियों सुबह 8 बजे से 11.15 बजे व द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक चल रही हैै। डीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्र पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता बनाए रखने तथा उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित एवं समुचित रख रखाव के लिए कम से कम दो लोहे की डबल लॉक अलमारियांे सहित स्ट्रांग रूम को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की कडी निगरानी में रखा जाए। साथ ही परीक्षा केन्द्र पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर में रिकार्डिग की क्षमता कम से कम 30 दिनों तक की होनी चाहिए। विद्यालय में स्थायी विद्युत व्यवस्था भी होनी चाहिए। परीक्षा के निर्बाध संचालन व वेबकास्टिंग के लिए विद्युत व्यवस्था के लिए जनरेटर की व्यवस्था भी की जाए। प्रश्न पत्रों के पैकेटों को टाट से निकालते समय संबंधित केन्द्र द्वारा उसकी वीडियोग्राफी कराई जाए, साथ ही प्रश्नपत्रों के पैके को डबल लॉक अलमारी में रखते हुए उस तीनों अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाए कि प्रश्नपत्रों के पैकेट पूरी तरह ठीक है, किसी भी समस्या पर जिला विद्यालय निरीक्षक को मामले से अवगत कराया जाए। डीएम ने कहा कि परीक्षा केन्द्र के स्ट्रांग रुम के गेट पर सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ विद्यालय का एक कर्मचारी भी 24 घंटे उपस्थित रहे ताकि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति वहां प्रवेश न कर पाए। परीक्षा अवधि में डबल लॉक खोलने व बंद करने की प्रतिदिन पालीवार प्रविष्टि की जाए। डीएम ने परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता व निष्पक्षता बरतने के भी निर्देश दिए, साथ ही चेतावनी दी कि यदि लापरवाही बरती तो कडी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डा. अमित मलिक प्रधानाचार्य, सभी परीक्षा केन्द्रों के व्यवस्थापक भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *