राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्ट सम्मान से नवाजे गए अंतरराष्ट्रीय चित्रकार सुमित शर्मा

राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्ट सम्मान से नवाजे गए अंतरराष्ट्रीय चित्रकार सुमित शर्मा

बागपत। महाराष्ट्र के पूना में स्थित नवभारत राष्ट्रीय ज्ञानपीठ की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्ट सम्मान देने का निर्णय लिया गया जिसके लिए नॉमिनेशन शुरू किए गए। खेकड़ा से डॉक्टर अंकित कुमार (मानवाधिकार परिषद) के द्वारा इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल खेकड़ा में कार्यरत कला विभागध्यक्ष सुमित शर्मा अंतरराष्ट्रीय चित्रकार का नाम नवभारत राष्ट्रीय ज्ञानपीठ के नॉमिनेशन के लिए भेजा गया। इसके फल स्वरुप इनके कला व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए सुमित शर्मा का नाम राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्ट सम्मान में इनका नाम दर्ज किया गया।
सुमित शर्मा जिला बागपत खेकड़ा के निवासी है। लगभग 15 साल से अपनी कला से सबका मन मोह रहे हैं। वे अपनी कला से लोगों की दातों तले अंगुली दबाने की कला रखते हैं
बीसवीं वर्षगांठ उत्सव मनाने के पश्चात नवभारत राष्ट्रीय ज्ञानपीठ के डायरेक्टर जी एस राणे ने सम्मान देकर लोगों को वो सम्मान दिया उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की
और समस्त राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्ट सम्मान मे चुने गए शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इससे पहले भी सुमित शर्मा ने को अनेक अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उधर सुमित शर्मा इस सम्मान को पाकर काफी खुश हैं। सुमित शर्मा कहा है य़ह अवॉर्ड सभी शिक्षक को मिलना चाहिए ताकि उनका मनोबल बढ़ा रहे। अपने कर्तव्य की ओर अग्रसर रहे। नगर मे लोगों व स्कूल के समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाईयाँ दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *