पत्नी से अवैध संबंध बने दो भाइयों के बीच खूनी दुश्मनी की वजह, छोटे भाई ने पत्थर से सिर कुचलकर बड़े भाई की कर दी हत्या

पत्नी से अवैध संबंध बने दो भाइयों के बीच खूनी दुश्मनी की वजह, छोटे भाई ने पत्थर से सिर कुचलकर बड़े भाई की कर दी हत्या

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 104 में रहने वाले एक शातिर बदमाश को उसके छोटे भाई ने अवैध संबंधों के चलते पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सेक्टर 104 के हाजीपुर गांव में रहने वाले अनिल उर्फ टेण्डी (23) के ऊपर उसके छोटे भाई शिवकुमार ने बीती रात को पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के एक अन्य भाई रामकुमार की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक के छोटे भाई शिवकुमार ने अवैध संबंधों को लेकर पत्थर से वार कर उसकी हत्या की है। मृतक एटीएम तोड़ने, अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने सहित आधा दर्जन से ज्यादा अपराधों में पूर्व में संलिप्त रहा है तथा कई बार जेल गया है। इस बीच मृतक की पत्नी से उसके छोटे भाई के अवैध संबंध बन गए थे। जब वह जेल से बाहर आया तो उसे इस बात का पता चला। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उक्त घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *