पत्नी ने इंकार किया तो पिशाच बन बैठा पति, पत्नी गर्भवती थी लेकिन पति के सिर पर खून सवार था… नहीं माना

शादी के कुछ महीनों के बाद पति ने पत्नी को मामूली बात पर इतना पीटा कि उसका गर्भपात हो गया। पांच दिनों तक वह घर के पोर्च में पडी रही और खून रिसता रहा। पति और उसके परिवार ने न तो बहू को अस्पताल में खुद भर्ती कराया और न ही किसी को कराने दिया। पांच दिन के बाद आखिर पड़ोसियों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बाद उसकी जान बच सकी।
मामला इतना गंभीर है कि पुलिस ने खुद की ओर से केस दर्ज कराया है। पीडिता का पर्चा बयान लेकर केस दर्ज किया गया है। करधनी थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। केस दर्ज कराने वाले हैड कांस्टेबल छगन लाल ने बताया कि 25 साल की महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पति पूनम चंद ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने के बाद अस्पताल में भर्ती नहीं कराया।
पांच दिनों तक लगाकार बंधक बनाकर रखा और मारपीट करते रहे। पीड़िता ने अपने सास ससुर पर भी आरोप लगाया कि उन्होनें बेटे का साथ दिया और अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। महिला चार से पांच महीने की गर्भवती थी और खून रिसने के कारण बच्चे की जान चली गई। हैड कांस्टेबल ने बताया कि महिला को जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी शादी को कुछ ही महीेने हुए थे।
बाद में उसके परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस ने पति और सास ससुर के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पति और सास ससुर के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *